logo

बागनाथ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी जगदीश रावत का स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए चयन

बागेश्वर। बागनाथ फुटबॉल अकादमी के लिए गर्व का क्षण है। अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जगदीश रावत का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। जगदीश पिछले एक वर्ष से अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपनी मेहनत एवं लगन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। जगदीश … Read more

बैजनाथ सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ, जल्द शुरू होंगी ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं

गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ में नव निर्मित डिजिटल एक्स-रे कक्ष एवं आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। इस अवसर पर शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि … Read more

साइबर ठगों ने कपकोट क्षेत्र के एक युवक से 3,17,090 रुपये की ऑनलाइन ठगी

बागेश्वर। विदेश में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कपकोट क्षेत्र के एक बेरोजगार युवक से 3,17,090 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने अमेजन यूके में नौकरी, वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठी। पीड़ित की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने दो नामजद … Read more

बैजनाथ पुलिस का बड़ा खुलासा, वैध पास की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैजनाथ पुलिस ने वैध शराब परिवहन पास की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा करते हुए 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख 77 हजार रुपये आंकी … Read more

बागेश्वर पहुंचे भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविंद दानू, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बागेश्वर। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह दानू और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक गिरीश परिहार के पहली बार बागेश्वर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं का गरुड़-बैजनाथ से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ स्वागत रैली निकालते हुए भाजपा मुख्यालय तक लाया गया, जहां कार्यकर्ताओं … Read more

मोबाइल टावर और पुल निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, बैसानी-पोसारी के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के बैसानी और पोसारी गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर मोबाइल टावर की लोकेशन में बदलाव और आपदा प्रभावित पुलों के निर्माण … Read more

खड़िया खनन से मकानों पर मंडराया खतरा, भैरुचोबट्टा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बागेश्वर। तहसील एवं जिला बागेश्वर के ग्राम भैरुचोबट्टा में खड़िया (सोपस्टोन) खनन से आवासीय मकानों पर मंडरा रहे खतरे को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की तत्काल जांच और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने की मांग की। ग्रामीणों के … Read more

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अपमान के विरोध में संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन

बागेश्वर। स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अपमान के विरोध में रविवार को बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेतृत्व से उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। संघर्ष वाहिनी के … Read more

कपकोट पहुंचे गणेश गोदियाल, बोले देवभूमि के मंदिर भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं

कपकोट। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को कपकोट में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर भी आज सुरक्षित नहीं हैं और मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने मंदिर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की … Read more

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को शिल्पकार सभा खरेही का भी मिल समर्थन

बागेश्वर: सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को सोमवार को शिल्पकार सभा खरेही का भी समर्थन मिल गया। सभा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिसर पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों से मुलाकात की और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई। सभा के अध्यक्ष पीतांबर लोबियाल और … Read more