logo

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को शिल्पकार सभा खरेही का भी मिल समर्थन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को सोमवार को शिल्पकार सभा खरेही का भी समर्थन मिल गया। सभा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिसर पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों से मुलाकात की और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई।

सभा के अध्यक्ष पीतांबर लोबियाल और महामंत्री दीप प्रकाश ने कहा कि देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारी 18 जून से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। तीन जुलाई से क्रमिक अनशन भी शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कौसानी मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने काटकर यातायात कराया सुचारू

ज्ञापन में सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण अथवा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, विनियमितीकरण नियमावली-2025 में संशोधन कर वर्ष 2024-25 तक के कर्मचारियों को शामिल करने, रयाल समिति की संस्तुतियां लागू करने, नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कार्यवाहक पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति देने तथा सफाई कर्मचारियों को आवासों का मालिकाना हक देने सहित सात मांगों का समर्थन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगरों की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य की रीढ़ हैं। उनकी वर्षों पुरानी मांगों का समाधान श्रमिक सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में 12 टीमों का राज्य स्तर के लिए चयन

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन संजय कुमार टम्टा, विवेकानंद टम्टा, नवीन त्रिकोटी, रवि प्रकाश, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज शिल्पकार, महावीर प्रसाद गढ़िया, राजेंद्र प्रसाद, गोकुलानंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp