logo

कपकोट पहुंचे गणेश गोदियाल, बोले देवभूमि के मंदिर भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं

खबर शेयर करें -

कपकोट। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को कपकोट में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर भी आज सुरक्षित नहीं हैं और मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने मंदिर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की।

कांग्रेस के जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत कपकोट पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कपकोट पुल से रामलीला मैदान तक ढोल-दमाऊं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस नेता हिमेश खर्कवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से इन मामलों का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेट बॉक्सिंग में बागेश्वर की बेटियों ने लहराया परचम,भूमिका बसेड़ा ने जीता स्वर्ण, जया कोरंगा ने हासिल किया रजत

कार्यक्रम का संचालन दीपक गढ़िया ने किया। इस दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को अब वर्तमान विधायक पूरा करवा रहे हैं।

वही पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लुट का तंत्र चला रही है। पूरे प्रदेश को केवल लूटने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गम स्कूल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाले शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी सम्मानित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, निर्वतमान अध्यक्ष डसीला, प्रकाश जोशी, भुवन ऐठानी, सुंदर गढ़िया, महेश कपकोटी, ग्राम प्रधान आनंद कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, नवीन जोशी, कुंदन बिष्ट, लोकमान्य पाठक, गोपा धपोला, कुंवर कपकोटी, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र दानू, चामूली देवली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp