logo

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अपमान के विरोध में संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अपमान के विरोध में रविवार को बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेतृत्व से उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के गौरव और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी प्रदेश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ऐसे विधायक के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने से नाराजगी

संघर्ष वाहिनी के जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  52 घंटे की बर्फीली आफत के आगे थमा ट्रेल पास अभियान

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के सम्मान में नारे लगाए और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान सर्वोपरि है। बाद में एसबीआई तिराहे पर विधायक का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी-कफनी ग्लेशियर तक पहुंचा सेना का ट्रैकिंग दल, दशक बाद बहाल होगी ऐतिहासिक ट्रेकिंग रूट की गतिविधियां।

कार्यक्रम में संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला महासचिव विजय परिहार, जिला संगठन महामंत्री नवनीत बिष्ट, संस्कार भारती, वीरेंद्र सिंह नेगी, विशाल रावत, रिजवान खान, चेतन बोरा, अजीत भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp