logo

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को शिल्पकार सभा खरेही का भी मिल समर्थन

बागेश्वर: सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को सोमवार को शिल्पकार सभा खरेही का भी समर्थन मिल गया। सभा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिसर पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों से मुलाकात की और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई। सभा के अध्यक्ष पीतांबर लोबियाल और … Read more

चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट पर एक्शन, गरुड़ के युवक के नाम लिंक मिला मोबाइल नंबर गरुड़ (बागेश्वर)। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री अपलोड और शेयर करने के मामले में बैजनाथ पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर … Read more

सगे मामा को भांजी से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास, डीएनए रिपोर्ट बनी सजा का मुख्य आधार

बागेश्वर : विशेष सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर की अदालत ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में उसके सगे मामा को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। … Read more

कुली बेगार आंदोलन की तरह अन्याय के खिलाफ फिर उठानी होगी आवाज, बागेश्वर से गरजे गणेश गोदियाल

अन्याय के खिलाफ बागेश्वर से फिर उठेगी आवाज,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना बागेश्वर । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को बागेश्वर में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने … Read more

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष वाहिनी ने भरी हुंकार, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर। जन समस्याओं को लेकर जिला संघर्ष वाहिनी एक बार फिर मुखर हो गई है। शनिवार को वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही … Read more

चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास,बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में सरकार के खिलाफ जताया विरोध

बागेश्वर। चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में मौन उपवास रखकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मौन रहकर लोकतांत्रिक तरीके … Read more

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर विधायक दिलीप सिंह रावत की टिप्पणी का विरोध, माफी की मांग

बागेश्वर। लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर की गई टिप्पणी का उत्तराखंड सवाल संगठन ने कड़ा विरोध किया है। संगठन ने इसे महान क्रांतिकारी का अपमान बताते हुए विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक … Read more

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

** *मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित … Read more

विकास भवन में विदाई समारोह,सीडीओ आरसी तिवारी, शिल्पी पंत और सुरेश कापड़ी को दी गई भावभीनी विदाई

बागेश्वर : विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कापड़ी के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके प्रशासनिक योगदान, कार्यकुशलता और सौहार्दपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ … Read more

बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का समापन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बागेश्वर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में आयोजित पांच दिवसीय बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। 29 जून से 3 जुलाई तक चली कार्यशाला में डीएलएड के 54 प्रशिक्षुओं ने भाग लेते हुए साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। … Read more