बागेश्वर। बागनाथ फुटबॉल अकादमी के लिए गर्व का क्षण है। अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जगदीश रावत का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। जगदीश पिछले एक वर्ष से अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपनी मेहनत एवं लगन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
जगदीश रावत के पिता का नाम दीपक सिंह रावत तथा माता का नाम ललिता देवी है। वह मूल रूप से ग्राम रवाईखाल, बागेश्वर के निवासी हैं और वर्तमान में मंडलसेरा, बागेश्वर में रह रहे हैं। वह आनंदी एकेडमी के छात्र हैं।
जगदीश के चयन पर बागनाथ फुटबॉल अकादमी और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अकादमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कंवल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महीपाल गढ़िया, विजय रावत, गीता कोरंगा, कविता खेतवाल, गरिमा और दिव्या सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए जगदीश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
अकादमी से जुड़े नीरज पांडे ने बताया कि जगदीश की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और इससे बागेश्वर में फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा।








