logo

गोपा धपोला के राष्ट्रीय सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बागेश्वर। जिला कांग्रेस इकाई की बैठक में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव गोपा धपोला का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस … Read more

बागेश्वर में 20 मिनट में घर-बैठे मिलेगी किराना व सब्ज़ी, रंगीलोमार्ट ने शुरू की क्विक कॉमर्स सेवा

बागेश्वर। अब बागेश्वर में लोगों को किराना, सब्ज़ियाँ और रोज़मर्रा के सामान के लिए बाज़ार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में पहली बार रंगीलोमार्ट द्वारा क्विक कॉमर्स सेवा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को मात्र 20 मिनट में सामान की होम डिलीवरी मिलेगी। रंगीलोमार्ट के माध्यम से ताज़ी सब्ज़ियाँ, राशन, डेयरी … Read more

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान बागेश्वर : राजकीय जूनियर हाईस्कूल थापल के छात्र विराट कुमार पुत्र श्री नवीन राम ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी … Read more

प्रमोद मेहता बने बागेश्वर ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष

बागेश्वर: बागेश्वर ठेकेदार वेलफेयर समिति की अहम बैठक निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान पूर्व ठेकेदार संघ अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट द्वारा प्रमोद कुमार मेहता का नाम ठेकेदार संघ अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। … Read more

सीएम धामी के बागेश्वर दौरे पर बोले भगवत सिंह डसीला: 50 कदम और चल लेते तो असहाय परिवारों की पीड़ा दिख जाती

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बागेश्वर पहुंचकर जनसमस्याएं दूर करने का भरोसा जरूर दिया, लेकिन यदि वे इंडोर स्टेडियम से मात्र पचास कदम और आगे बढ़ जाते, तो उन्हें वहां … Read more

जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में देश की प्रमुख 12 विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने भाग लिया

बागेश्वर : जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में देश की प्रमुख 12 विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को करियर से जुड़े विस्तृत सुझाव दिए। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों, उभरते करियर विकल्पों, वैश्विक … Read more

पं. बद्रीदत्त पांडे परिसर में 9 दिसंबर से आयोजित होगी चतुर्थ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप

बागेश्वर। पं. बद्रीदत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की चतुर्थ विश्वविद्यालय स्तरीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगी। परिसर के निदेशक डॉ कमल किशोर ने बताया कि एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों की टीमों द्वारा … Read more

सीएम धामी ने 108 करोड़ की 42 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बागेश्वर जिले में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले में विकास की बड़ी सौगात देते हुए विभिन्न विभागों की कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह योजनाएं जिले के सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवा कल्याण और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों को मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि … Read more

मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कपकोट आगमन से पूर्व छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री जहां कपकोट में एक कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, वहीं उनके कार्यक्रम से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। छात्र संगठन के नेता कमलेश … Read more

सीएम से टैक्स बार एसोसियेशन ने की बागेश्वर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

बागेश्वर। टैक्स बार एसोसियेशन बागेश्वर के अध्यक्ष राजेश रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जनपद बागेश्वर में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्वतीय जिला है, जहां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन तकनीकी शिक्षा … Read more