बागेश्वर। जिला कांग्रेस इकाई की बैठक में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव गोपा धपोला का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन की मजबूती के लिए नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गोपा धपोला (राष्ट्रीय सचिव, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन) के साथ ही ललित फर्स्वाण को रैली का जिला प्रभारी, हरीश ऐठानी को विधानसभा बागेश्वर प्रभारी, राजेंद्र टंगड़िया को कपकोट विधानसभा प्रभारी, चामू देवली को कपकोट विधानसभा बूथ लेवल एजेंट प्रभारी तथा रंजीत रावत को बागेश्वर से जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारी तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि 14 दिसंबर को आयोजित रैली में बागेश्वर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रैली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व विधायक ललित फर्भस्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, नवल टम्टा, बालकृष्ण, बहादुर बिष्ट, प्रेम सिंह, सुनील भंडारी, महेश पंत, कुंदन गिरी, आलम मेहरा, उमेश जोशी, दिनेश कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








