logo

बागेश्वर में 20 मिनट में घर-बैठे मिलेगी किराना व सब्ज़ी, रंगीलोमार्ट ने शुरू की क्विक कॉमर्स सेवा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अब बागेश्वर में लोगों को किराना, सब्ज़ियाँ और रोज़मर्रा के सामान के लिए बाज़ार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में पहली बार रंगीलोमार्ट द्वारा क्विक कॉमर्स सेवा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को मात्र 20 मिनट में सामान की होम डिलीवरी मिलेगी।

रंगीलोमार्ट के माध्यम से ताज़ी सब्ज़ियाँ, राशन, डेयरी उत्पाद, स्नैक्स, बेवरेजेज़ सहित 1000 से अधिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि सभी उत्पाद स्थानीय बाज़ार दरों पर ही उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत देवतोली में कांग्रेस की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिले में त्वरित डिलीवरी एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन स्थानीय वेंडर्स, माइक्रो-लॉजिस्टिक मॉडल और आधुनिक तकनीक की मदद से इसे सफलतापूर्वक लागू किया गया है। वर्तमान में यह सेवा बागेश्वर नगर क्षेत्र तक सीमित रखी गई है, जिसे भविष्य में आसपास के क्षेत्रों तक विस्तारित करने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में डीएम सख्त, गलत बिजली बिलों पर अभियान चलाने के निर्देश

रंगीलोमार्ट प्लेटफॉर्म पर स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के उत्पादों को बेहतर बाज़ार मिल सके और स्थानीय उत्पादकों को लाभ पहुंचे।

उपभोक्ता रंगीलोमार्ट की वेबसाइट rangilomart.com के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी द्वारा जल्द ही मोबाइल एप भी लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन लाख के चेक बाउंस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को एक साल की सजा

रंगीलोमार्ट की स्थापना हिमांशु नागरकोटी और रोहित नगरकोटी द्वारा की गई है। संस्थापकों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल तेज़ डिलीवरी नहीं, बल्कि बागेश्वर को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से जोड़ते हुए स्थानीय व्यापार को नई दिशा देना है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp