logo

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

बागेश्वर : राजकीय जूनियर हाईस्कूल थापल के छात्र विराट कुमार पुत्र श्री नवीन राम ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद, शिक्षिका प्रेमलता काण्डपाल, जीवन गिरी, अंजु गुरुरानी सहित सभी एसएमसी सदस्यों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्र से बनी नौकरी पड़ी भारी, पूर्व शाखा डाकपाल को तीन माह की सजा

वहीं राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली की छात्रा कुमारी प्रिया पुत्री श्री वीरेंद्र लाल ने भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर रेडक्रास सोसाइटी के जनपदीय सचिव आलोक पाण्डे, डी.एल. बर्मा, प्रधानाध्यापक शंकर लाल, उमेश जोशी, दीप चंद, निर्मला आर्या तथा एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल शहीदों और NEET अभ्यर्थियों को संघर्ष वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों होनहार छात्रों की सफलता को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share on whatsapp