logo

पं. बद्रीदत्त पांडे परिसर में 9 दिसंबर से आयोजित होगी चतुर्थ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पं. बद्रीदत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की चतुर्थ विश्वविद्यालय स्तरीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भैसुड़ीकुटीर-नरगढ़ा पैदल मार्ग बंद, ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट

परिसर के निदेशक डॉ कमल किशोर ने बताया कि एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 5000 मीटर एवं 10,000 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य एथलेटिक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बसंत कुमार के बयान पर सवर्ण समाज में आक्रोश, एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा किया जाएगा, जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर भारी पड़ी आस्था, राधा-कृष्ण मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

इस अवसर पर परिसर विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, परिसर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पुष्पा, कुलसचिव डॉ. हेमलता पांडे एवं छात्र संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp