logo

जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में देश की प्रमुख 12 विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने भाग लिया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में देश की प्रमुख 12 विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को करियर से जुड़े विस्तृत सुझाव दिए।
सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों, उभरते करियर विकल्पों, वैश्विक अवसरों और उद्योग आधारित कौशलों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिए। छात्रों ने एक-से-एक इंटरएक्टिव संवाद में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। विशेषज्ञों ने बताया कि सही मार्गदर्शन और समय पर योजना बनाना करियर निर्माण की दिशा तय करता है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को करियर की सही दिशा प्रदान करने में बेहद महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर मैनेजर शशिकांत सिंह, प्रिंसिपल पूरन चंद्र कपिल, कोआर्डिनेटर कैलाश नेगी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। संचालन श्रुतिका साह ने किया।

Share on whatsapp