logo

सीएम के बागेश्वर दौरे पर ठेकेदारों ने रखा समस्याओं का पुलिंदा

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर आगमन के दौरान बागेश्वर ठेकेदार वेलफेयर समिति ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ठेकेदारों ने कहा कि वे सरकार की घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम करते हैं और भुगतान मिलने तक अपनी निजी पूंजी लगाकर प्रदेश के विकास में … Read more

आने वाली पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं देंगे: पुष्कर धामी

बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरखंड के मूल अस्तित्व को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी भूमि से कब्जा हटाने का काम चल रहा है। अभी तक दस हजार हेक्टेयर भूमि खाली कर दी है। आने वाली पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं सुरक्षित प्रदेश देने का काम सरकार कर रही है। … Read more

सीएचसी के अनुरूप हो अस्पताल में सुविधा

बागेश्वर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लंबे समय से विशेषज्ञ स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। कमी को दूर करने के लिए एक बार फिर ब्लॉक कांग्रेस मुखर हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्मय से डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें अस्पताल की कमी को उजागर किया है। साथ ही जल्द समस्या … Read more

सीएम धामी की कपकोट जनसभा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया व्यापक जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कपकोट। आगामी 7 दिसंबर 2025 को कपकोट के केदारेश्वर मैदान में प्रस्तावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय तथा विधायक सुरेश गड़िया ने जनसभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर … Read more

सीएम धामी कल से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे बागेश्वर

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 06 एवं 07 दिसंबर को जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। *06 दिसंबर का कार्यक्रम* 10:50 बजे — जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान 11:40 बजे — मेलाडुंगरी हैलीपैड, गरुड़ … Read more

चंपावत में मातम: बारात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर मौत

चंपावत जिले में लोहाघाट–घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागधारा के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहा बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मां–बेटे सहित पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल … Read more

हरिद्वार: 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने का स्वागत, परंपराओं से समझौते से बचने की अपील—शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

हरिद्वार में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार द्वारा वर्ष 2027 में कुंभ मेले को “दिव्य और भव्य” रूप में आयोजित करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कुंभ एक पुण्यकाल है और इस अवसर पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं का आना तथा पुण्य लाभ अर्जित करना सर्वोत्तम नीति है। … Read more

पुलिस ने 24 घंटे में किया सड़क हादसे का खुलासा

पिथौरागढ़: 24 घंटे पहली हुए सड़क हादसे का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुमौड़–जाखनी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में धारचूला निवासी एक युवक की मौत के मामले का पिथौरागढ़ पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। धारचूला निवासी श्री दानी नाथ ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर … Read more

जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

बागेश्वर : शीतकालीन मौसम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार तथा भालू की बढ़ी हुई गतिविधियों को देखते हुए वन प्रभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जागरूकता तथा निगरानी अभियान चला रहा है। गुरुवार को नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। लोगों को सतर्कता उपायों तथा वन्यजीव-मानव संघर्ष से बचाव की जानकारी दी। … Read more

बागेश्वर में बढ़ती वनाग्नि पर गंभीर चिंता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर जनपद के जंगलों में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद … Read more