logo

मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कपकोट आगमन से पूर्व छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री जहां कपकोट में एक कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, वहीं उनके कार्यक्रम से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

छात्र संगठन के नेता कमलेश गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कपकोट तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर गरुड़ में गरजी कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कार्रवाई की गई। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कार्रवाई बताया।

Share on whatsapp