logo

सीएम से टैक्स बार एसोसियेशन ने की बागेश्वर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। टैक्स बार एसोसियेशन बागेश्वर के अध्यक्ष राजेश रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जनपद बागेश्वर में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्वतीय जिला है, जहां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में यह जनपद आज भी उपेक्षित है।

राजेश रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, बावजूद इसके बागेश्वर में अब तक एक भी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोला गया है। इसके कारण यहां के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर व अन्य राज्यों के महानगरों में जाना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ सामाजिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के चलते बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते, जिससे उनका भविष्य सीमित होकर रह जाता है। यदि बागेश्वर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना होती है तो इससे वर्षों से चले आ रहे तकनीकी पिछड़ेपन को दूर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

टैक्स बार एसोसियेशन ने इस पहल को जनहित से जुड़ा बताते हुए कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने से न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में निवेश, तकनीकी गतिविधियों और आधारभूत ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि बागेश्वर जनपद में शीघ्र सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि हजारों युवाओं को भविष्य की एक मजबूत दिशा मिल सके। संगठन ने मुख्यमंत्री की पर्वतीय क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता और विशेष लगाव पर विश्वास व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp