बागेश्वर: बागेश्वर ठेकेदार वेलफेयर समिति की अहम बैठक निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक के दौरान पूर्व ठेकेदार संघ अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट द्वारा प्रमोद कुमार मेहता का नाम ठेकेदार संघ अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। प्रस्ताव का उपस्थित सभी ठेकेदारों एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिसके बाद मेहता को बागेश्वर ठेकेदार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मेहता की सहमति एवं ठेकेदार साथियों के परामर्श से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक हरीश ऐठानी, हीरा बल्लभ भट्ट, सुबोध लाल शाह, भूपाल सिंह परिहार, अध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता, उपाध्यक्ष अनिल टंगड़ियों, सुरेश खेतवाल, नवीन परिहार, भुवन चन्द्र लोहनी, कमलेश परिहार, महिला उपाध्यक्ष नीमा घपोला, महामंत्री संजय सिंह नेगी, दिनेश सिंह मेहता, मंत्री दिनेश गड़िया, भुवन भैसोड़ा, दीपक कठायत, योगेश सनवाल, योगेश रावत, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, हरीश चन्द्र चौबे, जिला प्रवक्ता जगदीश पाठक बने। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।








