logo

खेल महाकुंभ में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

खबर शेयर करें -

चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले शुरू

बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।

उद्घाटन अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली ने बताया कि विधायक चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक अलग-अलग आयु वर्गों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर कथित अपशब्द के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा और नितिन नवीन का पुतला फूंका

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने कहा कि खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने बताया कि विधानसभा स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आगे सांसद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ न्याय पंचायत सैंज का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन

खेल मैदान में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपना दमखम दिखाया। आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलने के साथ अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर भी मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp