logo

संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, दीपक कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में बागेश्वर जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज गागरीगोल की टीम ने ‘दूतवाक्यम्’ नाटक का प्रभावशाली मंचन कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, नाटक में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले छात्र दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कत्यूर घाटी में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, सड़क तक लगी कतारें

इंटर कॉलेज गागरीगोल की टीम ने पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी। इसके बाद राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान के सचिव डॉ. विनय विद्यालंकार सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नाटक का निर्देशन सहायक अध्यापक पंकज गोदियाल ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘दूतवाक्यम्’ नाटक का मंचन किया। प्रतियोगिता में दीपक कुमार के अभिनय को विशेष सराहना मिली। उन्होंने नाटक में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

बागेश्वर की टीम की इस उपलब्धि को संस्कृत भाषा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति विद्यार्थियों की रुचि एवं प्रतिभा का परिचायक माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp