logo

बद्री दत्त पांडे परिसर में नशामुक्ति कार्यशाला, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बद्री दत्त पांडे परिसर बागेश्वर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई एक एवं दो की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। नियमित शिविर के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डा. कमल किशोर और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. पुष्पा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कार्यक्रम अधिकारी डा. देवेंद्र राणा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। एंटी ड्रग सेल के संयोजक डा. अमित जोशी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशे के सेवन से व्यक्ति के शरीर में कई तरह के विकार उत्पन्न होते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में हाथी पर्वत की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार

कार्यक्रम में सतर्कता विभाग के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र विष्ट और आरक्षी संजीव सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को विभाग की कार्यप्रणाली और सतर्कता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सत्यनिष्ठा का अर्थ ईमानदारी बताते हुए भ्रष्टाचार का विरोध करने और अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं ईमानदारी अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर, जिलाधिकारी ने जिला कौशल समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

इस अवसर पर सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चांदनी दानू प्रथम, करिश्मा बिष्ट द्वितीय और निधि कांडपाल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी नेहा भाकुनी सहित परिसर के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp