logo

विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को विकासखंड सभागार में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण और एकांकी नाटक सहित छह प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी ने किया। सहायक खंड विकास अधिकारी बीडी जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
महोत्सव के तहत आयोजित सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा ने प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी ने द्वितीय और आनंदी एकेडमी घिरौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में भी सात टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप बागेश्वर और सक्षम डांस एकेडमी बागेश्वर संयुक्त रूप से प्रथम रहे। आनंदी एकेडमी घिरौली ने द्वितीय और शिवाय म्यूजिक ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp