logo

दीपावली को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस, पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कपकोट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में थाना परिसर में व्यापार मंडल, सुरक्षा समिति और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आतिशबाजी की दुकानों, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। कस्बे के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कत्यूर घाटी में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, सड़क तक लगी कतारें

बैठक में त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने पटाखों की दुकानों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों को दुकानों में अग्निशमन से संबंधित उपकरण और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक

थानाध्यक्ष ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपनी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल कपकोट पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भैरूचपट्टा में खनन पट्टे का मामला गरमाया, ग्रामीणों की रोजी-रोटी बचाने को डीएम से हस्तक्षेप की मांग

गोष्ठी में मौजूद व्यापार मंडल और सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, फायर टीम कपकोट, सुरक्षा समिति के सदस्य, स्थानीय संभ्रांत नागरिक तथा थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp