logo

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह लोग थे सवार, सभी यात्रियों की सूची आई सामने

खबर शेयर करें -

चमोली। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहे हेलीकॉप्टर के साथ हुई दुर्घटना के बाद उसमें सवार यात्रियों की सूची सामने आई है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें पायलट सहित पांच अन्य यात्री शामिल हैं। सभी यात्रियों के नाम और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने आई है।

हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान 48 वर्षीय हिमांशु सभरवाल के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग के निवासी हैं। अन्य यात्रियों में प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजू (41), अरुण सालुंके (44), सुधीर के. (49), एच.एस. नटराज (51) और शंकरगौड़ा वी.बी. (39) शामिल हैं। इनमें अधिकांश यात्री कर्नाटक के बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। शंकरगौड़ा वी.बी. कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल के अधिवक्ता बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

प्राप्त विवरण के अनुसार हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर की अंतिम लोकेशन चाय गांव के समीप आर्मी कैंप के पास दिखाई दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 22 पदक

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हुईं। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें भी घटनास्थल पर कार्रवाई में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

फिलहाल हादसे में हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और उसमें सवार सभी छह लोगों की कुशलता को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। राहत एवं बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp