logo

रक्षाबंधन को लेकर गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान

खबर शेयर करें -

गरुड़। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने बुधवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

अभियान के तहत 27 अगस्त को कुल सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें पांच नमूने मिठाई, एक मावा और एक बेसन का शामिल है। विभाग की ओर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  2.004 किलो चरस बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि विशेष निरीक्षण अभियान रक्षाबंधन पर्व तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके बाद भी जारी रहेगा। विभागीय टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव को बागेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार एवं भूपेंद्र देव मौजूद रहे। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp