logo

दिनदहाड़े भेटा गांव में घुसा गुलदार, दहाड़ से सहमे ग्रामीण

खबर शेयर करें -

गरुड़। भेटा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े गुलदार के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। गुलदार की दहाड़ और गांव में उसकी लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  12 दिसंबर को बागेश्वर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज

ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार दिनभर गांव के आसपास घूमता रहा। ग्रामीणों ने उसे भगाने के लिए काफी शोर-शराबा किया, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा। कभी वह खेतों में बैठा दिखाई दिया तो कभी आसपास की झाड़ियों में छिप गया। गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के 11 वार्डों में जनगणना की तैयारी तेज, 40 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

गांव में गुलदार की धमक से लोग अपने पालतू मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। महिलाओं को खेतों से घास लाने में भी डर लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुलदार को नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु बागेश्वर में राधा-कृष्ण मंदिर से निकली शोभायात्रा, नगर का माहौल हुआ भक्तिमय

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने, गुलदार की निगरानी करने और उसे सुरक्षित पकड़ने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि संभावित जनहानि को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp