logo

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, बैजनाथ पुलिस ने संचालकों को थमाए नोटिस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैजनाथ पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। रविवार को कोतवाली बैजनाथ क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें उच्च न्यायालय और शासन की ओर से निर्धारित ध्वनि मानकों एवं समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों को विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने का दिया संदेश

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय बृजवाल ने डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने या ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से जिम्मेदारी के साथ व्यवसाय संचालित करने और पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

गोष्ठी के दौरान डीजे संचालकों और उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई कांडा में 26 नवंबर को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

इसके अलावा सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने और तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी। युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखने तथा नशामुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

बैठक में मौजूद सभी डीजे संचालकों ने पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आमजन की सुविधा को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp