logo

दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित सभा में जवानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले आंदोलन कर रहे जवानों ने सभी पीआरडी जवानों को सालभर यानी 365 दिन रोजगार देने और जवानों को नियमित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन मांगों के समाधान के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। वक्ताओं ने बताया कि बीते 16 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर भी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट में नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन, 23 नवंबर से शुरू होगा अगला बैच

जवानों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सीमित रोजगार के कारण उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया ने कहा कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक जवान पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक हरीश धामी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला बाइक रैली निकाल थाने पहुंचे कार्यकर्ता, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपी तहरीर

इस मौके पर कविता देवी, हरीश राम, गीता देवी, आशा देवी, देवकी देवी, गंगा देवी, रोशनी, निर्मला और रूपा सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp