logo

विज्ञान प्रीमियर लीग में बागेश्वर के चार छात्रों का राज्य स्तर के लिए चयन

बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को द्वितीय जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर विकासखंडों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद जूनियर और सीनियर वर्ग से चार विद्यार्थियों का … Read more

प्रवेश के नियमों के विरोध में NSUI का धरना-प्रदर्शन

बागेश्वर। विश्वविद्यालय में 45 प्रतिशत से कम अंक वाले छात्रों को प्रवेश न दिए जाने के निर्णय के विरोध में NSUI बागेश्वर द्वारा गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रवेश के लिए निर्धारित अंक प्रतिशत के कारण बड़ी संख्या में छात्र उच्च … Read more

रक्षाबंधन को लेकर गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान

गरुड़। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने बुधवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। … Read more

सड़क से महरूम भंडारीगांव, बीमार बुजुर्ग महिला को डोली के सहारे पहुंचाया सड़क तक

कांडा। बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के सीमांत कमस्यार क्षेत्र का भंडारीगांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। गांव में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को आए दिन भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि किसी के बीमार पड़ने पर ग्रामीणों को मरीज को डोली के सहारे पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता … Read more

खेलो इंडिया संवाद में बागेश्वर के खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

बागेश्वर। एसएसजे परिसर बागेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए खेलों के महत्व पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास, बेहतर … Read more

नेपाल में जलप्रलय के बाद कपकोट प्रशासन अलर्ट, नेपाल में मौजूद कमलेश के सुरक्षित होने की पुष्टि

कपकोट। तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा और धादिंग जिलों में बुधवार सुबह करीब नौ बजे भोटेकोशी नदी में आए भयंकर जलप्रलय से भारी तबाही की खबर के बाद उत्तराखंड प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में भारत के विभिन्न राज्यों के नागरिकों के मौजूद होने की सूचना को देखते हुए प्रशासन … Read more

डीएमएफ फंड के खर्च में अनियमितता का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग

बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड की करोड़ों रुपये की धनराशि के उपयोग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं शिकायतकर्ता बसंत कुमार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फंड में उपलब्ध करीब 26 से 28 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च की जांच और विशेष ऑडिट कराने की मांग की है। बसंत कुमार … Read more

17 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेला

गरुड़। प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2026 के तीन दिवसीय कोट भ्रामरी मेले का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर विकासखंड सभागार में पहली तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मेला समिति के पदाधिकारियों ने मेले … Read more

जिलाधिकारी ने हड़बाड़ में आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, पुनर्वास व सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

बागेश्वर, जिलाधिकारी ने गुरुवार को हड़बाड़ पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए नए भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवनों के आसपास और आंगन में आई दरारों को भी देखा और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर … Read more