logo

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने 25 नवंबर 2026 को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत प्रमुख सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में आबकारी, खनन, खेल, युवा कल्याण, आयुष, नियोजन, वित्त, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार एल.फैनाई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग वापस लेते हुए उन्हें सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) विभाग के साथ महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन भल छौ’ के तहत बुजुर्गों का हाल जानने गांव पहुंची पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। हालांकि, उनके सचिव मुख्यमंत्री पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईएएस रंजना राजगुरु से आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें सचिव नियोजन विभाग बनाया गया है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग का दायित्व वापस लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रत्येक शनिवार आयोजित हो रहा विशेष स्वच्छता अभियान, बंजरखेत-मंडलसेरा क्षेत्र में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान

इसके अलावा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को तकनीकी शिक्षा विभाग से हटाकर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है। मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सहकारिता विभाग में भी बदलाव किया गया है। मेहरबान सिंह बिष्ट से सहकारिता विभाग वापस लेकर उन्हें अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया है। अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं, विनीत कुमार से श्रम विभाग वापस लेकर उन्हें अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के 11 वार्डों में जनगणना की तैयारी तेज, 40 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव हुआ है। बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी तथा इला गिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp