logo

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

खबर शेयर करें -

गरुड़/कपकोट/बागेश्वर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। कपकोट में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मांगों को लेकर लगातार आश्वासन देने और समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार वे किसी भी आश्वासन या बहकावे में आने वाली नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह एवं राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण

कार्यकर्ताओं ने मानदेय में वृद्धि, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त अनुदान देने, गोल्डन कार्ड जारी करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि सरकार हर बार उन्हें आश्वासन देती है, लेकिन उनकी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब अपनी मांगें पूरी करवाकर ही आंदोलन समाप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कुन्ति नाले का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

सभा में कमला दानू, दीपा आर्या, किरन गढ़िया, प्रभा करगा, माया भवानी, पार्वती, चम्पा गढ़िया, ममता गढ़िया, सरला कोरंगा, बीना आर्या, निर्मला कोरंगा, सरस्वती शाही, विमला जोशी और माया कोरंगा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्गों का हाल जानने घर-घर पहुंची बागेश्वर पुलिस, चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों को बताए सुरक्षा के उपाय

इधर, गरुड़ और बागेश्वर ब्लॉक मुख्यालयों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp