logo

काफलीगैर में क्षेत्रीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

खबर शेयर करें -

लंबी कूद में मोहित और माही सनवाल रहे अव्वल, 800 मीटर दौड़ में गगन व गुंजन ने मारी बाजी

काफलीगैर। रा.इ.का. काफलीगैर की ओर से क्षेत्रीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शिवालय स्थित सिंदूरी मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह नगरकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रिबन काटकर किया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल शॉप में चोरी का पर्दाफाश, कौसानी का युवक गिरफ्तार

मुख्य अतिथि नगरकोटी ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा खरही मंडल अध्यक्ष घनश्याम राना ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजीव निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय रैली में काफलीगैर क्षेत्र के आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विपरीत मौसम के बावजूद उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह जनौटी ने किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने मार्च पास्ट किया और बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर चरखा चलाकर दिया स्वावलंबन का संदेश

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लंबी कूद बालक वर्ग:
प्रथम—मोहित कुमार (बोहाला), द्वितीय—प्रशांत कुमार (काफलीगैर), तृतीय—समीर (देवलधार)।

लंबी कूद बालिका वर्ग:
प्रथम—माही सनवाल (काफलीगैर), द्वितीय—गुंजन (बोहाला), तृतीय—भूमिका (सैंज)।

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग:
प्रथम—गगन सिंह (बोहाला), द्वितीय—मनीष रौतेला (विद्या मंदिर काफलीगैर), तृतीय—विवेक (कराला पालड़ी)।

800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग:
प्रथम—गुंजन (बोहाला), द्वितीय—मानसी (सैंज), तृतीय—अंजलि (कराला पालड़ी)।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, क्रीड़ा प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और खिलाड़ी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp