logo

पुलिस लाइन की ओर बढ़ रही झाड़ियों की आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस लाइन बागेश्वर के समीप झाड़ियों में लगी आग तेजी से पुलिस लाइन की ओर फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात्रि फायर स्टेशन बागेश्वर को पुलिस लाइन के समीप नीचे की ओर झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। आग तेजी से फैलते हुए पुलिस लाइन की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चन्द्र पाठक के नेतृत्व एवं निर्देशन में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेले की सियासत गरमाई, भाजपा ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने वाहन में उपलब्ध पानी से पंपिंग कर होज रील के माध्यम से आग पर पानी की बौछार की। फायर कर्मियों की सूझबूझ, तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से पुलिस लाइन की ओर आग फैलने का खतरा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के मद्देनजर ईवीएम-वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य नुकसान नहीं हुआ।

फायर यूनिट में शामिल कर्मी: एलएफएम त्रिलोक राम, एलएफएम केदार सिंह, चालक जगदीश सिंह, चालक रमेश सिंह, एफएम राजेन्द्र तिरवा एवं एफडब्ल्यू अंजना सुपयल।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में स्कूली बच्चों को सिखाए आग बुझाने के तरीके, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Ad Ad
Share on whatsapp