बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर बागेश्वर में मेरा युवा भारत बागेश्वर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 01 व 02 के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखा गया।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को अपने विचार रखने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रतियोगिता में ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंजलिका सितवाण तथा तृतीय स्थान पर पूजा भट्ट रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत बागेश्वर के जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से जुड़े प्रतिनिधियों, परिसर के प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों ने सहयोग किया।







