logo

डायट में नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन, 23 नवंबर से शुरू होगा अगला बैच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन अवसर पर शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी कौशल और ज्ञान का उपयोग शिक्षण कार्य में करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों में रचनात्मकता और दक्षता विकसित करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई कांडा में 26 नवंबर को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

कार्यक्रम में डायट की प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने नवनियुक्त शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षक हमेशा नवीनतम तकनीक और ज्ञान से अपडेट रहें। उन्हें निरंतर अध्ययनशील और जिज्ञासु बने रहना चाहिए। शिक्षण कार्य में आधुनिक तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए बच्चों की रचनात्मकता और दक्षता बढ़ाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने विद्यालयों के समग्र विकास के लिए समाज का सहयोग लेने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने किया सरस मार्केट और इंदिरा अम्मा भोजनालय का निरीक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने कहा कि इंडक्शन प्रशिक्षण नवनियुक्त शिक्षकों की शिक्षण क्षमता और व्यावसायिक दक्षता के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का अगला बैच 23 से 27 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह एवं राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण

इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी बागेश्वर दीक्षा बेलवाल, रवि कुमार जोशी, डॉ. भैरव दत्त पांडे, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. उर्मिला बिष्ट, केआरपी प्रियंका, नीलेश जोशी, रेनू शर्मा, सपना और किरन बिष्ट सहित सभी 42 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp