logo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव पहुंचकर योगी ने किए अंतिम दर्शन

खबर शेयर करें -

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 56 वाहन चालकों के चालान; 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

माता के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घटना से मुख्यमंत्री के परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों को विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने का दिया संदेश

सावित्री देवी के निधन की पुष्टि स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से भी की गई है। उनके निधन का समाचार सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 दिसंबर को बागेश्वर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
Ad Ad
Share on whatsapp