logo

गलत दिशा से आई कार ने सरयू पुल पर लगाया जाम, 45 मिनट तक जूझते रहे लोग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर की सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं, जबकि वाहनों का दबाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसके चलते नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। बुधवार को गलत दिशा से आई एक कार के कारण सरयू पुल के पास करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और अस्पताल जाने वाले पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेले की सियासत गरमाई, भाजपा ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

मालूम हो कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल के पास बने पुल से यातायात को वन-वे किया है। इसके तहत कपकोट और रीमा क्षेत्र से आने वाले वाहनों को जिला अस्पताल वाले पुल से घूमकर सरयू पुल की ओर जाना होता है, जबकि बाजार की ओर से आने वाले वाहन सीधे निकलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, बैजनाथ पुलिस ने बुलेट सीज की

इसके बावजूद बुधवार को दिल्ली नंबर की एक कार गलत दिशा से सरयू पुल की ओर आ गई। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और सरयू पुल से लेकर जिला अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 45 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

नगर में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने और वन-वे नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp