logo

अग्निकांड प्रभावित परिवार की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि

खबर शेयर करें -

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने की मुलाकात, बिस्तर व स्कूल ड्रेस की दी सहायता

गरुड़ (बागेश्वर)।
गरुड़ के रतमटिया गांव में हाल ही में आग की घटना में सबकुछ खो चुके बलवंत राम के परिवार की मदद के लिए अब जनप्रतिनिधि आगे आए हैं। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण एवं जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और बिस्तर व बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सामाजिक सहयोग की सख्त जरूरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगे आकर सहायता करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

इस मौके पर बबलू नेगी ने कहा कि प्रशासनिक मदद के साथ-साथ समाज को भी मानवीय संवेदना दिखाने की आवश्यकता है, ताकि प्रभावित परिवार जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कपकोट में कांग्रेस ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp