logo

दुग बाजार-नुमाइशखेत में किराये के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर के दुग बाजार-नुमाइशखेत क्षेत्र में किराये के कमरे में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी मुकेश राठौर पुत्र आनंद राठौर के रूप में हुई है। वह बागेश्वर में सरयू पुल के पास मसाले की दुकान लगाते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश बागेश्वर में किराये के कमरे में रहते थे। सोमवार रात कमरे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Share on whatsapp