logo

बारिश से नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद, कई जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मलबा, बोल्डर आने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से जनपद के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। 20 अगस्त की शाम 4:40 बजे तक जारी विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 309-ए समेत बीआरओ ग्रिफ बागेश्वर, लोनिवि कपकोट और वैकॉस पीआईयू कपकोट के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू बताया गया है।

लोनिवि बागेश्वर के धैना लखनी-लोहारी सिल्ली-बंद कनस्यारी मोटर मार्ग के किमी पांच में गधेरे का जलस्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। यहां यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी वेंटेड कॉजवे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने कपकोट में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

PMGSY बागेश्वर के आतीगांव-देवतोली मार्ग के किमी 0.625 में स्कपर क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हुआ था। फिलहाल मार्ग को हल्के वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है। विभाग ने 30 अगस्त तक पूर्ण बहाली का लक्ष्य रखा है। दुधिला-अमोली-मेहरपाल मार्ग के किमी दो और चार में मलबा व बोल्डर आने से मार्ग बंद है और इसे खोलने का काम जारी है।

कपकोट क्षेत्र में भी बारिश का असर अधिक है। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से काफलीकमेड़ा मार्ग के किमी एक, दो, चार और पांच में मलबा व बोल्डर आने से यातायात बंद है। किमी एक में करीब 700 मीटर लंबा स्लाइडिंग जोन होने के कारण मानसून के दौरान आवागमन को असुरक्षित बताया गया है। ऐसे में इसे मानसून के बाद ही सुचारू किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस ने जलाए कैंडल, भाजपा के खिलाफ जताया आक्रोश

खड़लेख-भनार से नौकाना-बसौरा मार्ग में वाशआउट, भू-धंसाव और मलबे के कारण यातायात बाधित है। इसे 30 अगस्त तक खोलने का लक्ष्य है। बदियाकोट-बोरबलड़ा मार्ग के किमी तीन में वाशआउट होने से मार्ग बंद है और इसकी बहाली भी 30 अगस्त तक प्रस्तावित है। उनिया-सोराग और बाछम-खाती मार्ग मलबा व बोल्डर आने से बंद हैं। इन दोनों मार्गों को 25 अगस्त तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों को घर नहीं मिले तो भूख हड़ताल करेंगे दीपक खेतवाल

उधर, PMGSY ब्रिडकुल गरुड़ के अंतर्गत मिखिलाखलपट्टा मार्ग के किमी तीन में वाशआउट से यातायात बंद है। हिल साइड में कठोर चट्टान और पहाड़ी खिसकने की आशंका को देखते हुए पहले सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने 28 अगस्त तक मार्ग पर यातायात बहाल करने का प्रयास करने की बात कही है।

विभागीय टीमों द्वारा बंद मार्गों पर मशीनरी और श्रमिकों की मदद से मलबा हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम की स्थिति के अनुसार यातायात बहाली की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp