logo

जिलाधिकारी ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों एवं गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़क एवं आपदा प्रभावित मार्गो का लिया जायजा

बागेश्वर: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों एवं विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, यातायात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने … Read more

सीडीओ ने कपकोट में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार व जांच समिति के सदस्यों ने कपकोट विकासखंड में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग में लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए … Read more

जिलाधिकारी ने फुलवारी पहुंचकर संघर्ष समिति से की वार्ता, मांगों पर शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी का दिया भरोसा

बागेश्वर: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे फुलवारी पहुंचीं और सड़क एवं संचार सुविधा सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें अवगत कराया कि उनकी मांगों के संबंध में शासन स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार … Read more

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बागेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी बागेश्वर की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के … Read more

जुनायल क्षेत्र में सड़क का अलाइनमेंट बदलने पर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से शिकायत

बागेश्वर। उडियार-जुनायल-ग्वातोली मोटर मार्ग के निर्माण में पूर्व निर्धारित सर्वे और अलाइनमेंट का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जुनायल क्षेत्र के प्रभावित परिवारों और काश्तकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क का निर्माण पूर्व में किए गए सर्वे, अलाइनमेंट, माप और जांच के आधार पर ही कराया … Read more

बारिश से नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद, कई जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मलबा, बोल्डर आने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से जनपद के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। 20 अगस्त की शाम 4:40 बजे तक जारी विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर … Read more

स्कूल जा रहे बच्चों पर ततैयों का हमला, छह बच्चे घायल, एक अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर। तल्ला बिलौना रोड पर स्कूल जा रहे बच्चों पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। ततैयों के हमले से बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया … Read more