logo

कपकोट के रमाड़ी में होटल और गेस्ट हाउस का फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपकरण मिले दुरुस्त

खबर शेयर करें -

फायर सर्विस टीम ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा, कर्मचारियों को दिया आग से बचाव और उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण

बागेश्वर। जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग ने होटल और गेस्ट हाउसों में निरीक्षण अभियान चलाया। इसी क्रम में फायर स्टेशन कपकोट की टीम ने रमाड़ी क्षेत्र स्थित होटल एवं गेस्ट हाउस का फायर रिस्क निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा-बागेश्वर के निर्देशन में फायर स्टेशन कपकोट के प्रभारी हयात सिंह राठौर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। टीम को मौके पर चार एबीसी 9 किलोग्राम, आठ एबीसी 6 किलोग्राम, दो सीओटू 9 किलोग्राम और एक सीओटू 4 किलोग्राम के फायर एक्सटिंग्विशर के साथ होजरील सिस्टम स्थापित मिला। पुलिस के अनुसार सभी उपकरण कार्यशील स्थिति में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम अपूर्वा पाण्डे ने रीमा क्षेत्र के विभिन्न माइनिंग स्थलों का किया निरीक्षण

फायर सर्विस टीम ने होटल प्रबंधन को आपातकालीन द्वारों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने और सभी निकास मार्गों को हर समय अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत उपकरणों एवं वायरिंग की नियमित जांच कराने और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने को कहा गया।

निरीक्षण के बाद फायर टीम ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। इसके साथ ही आपात स्थिति में आग बुझाने वाले उपकरणों के सही संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

फायर सर्विस विभाग का उद्देश्य होटल एवं गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकना है। विभाग ने प्रतिष्ठानों के प्रबंधन और कर्मचारियों से अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp