logo

आईटीआई कांडा में 26 नवंबर को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के तहत 26 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कांडा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा। मेले में टाटा मोटर्स, एलाइड रिसोर्सेज, ल्यूमिनस, यूपीईसीएल समेत निजी और सरकारी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर घाटी में दाढ़ीमखेत प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, बेटियों और बेटों ने दिखाया दमखम

मेले में जिले के 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही प्रशिक्षणरत युवा भी अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने और व्यावहारिक कार्य अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 3285 स्वयं सहायता समूह गठित

नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कांडा विनोद कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कांडा में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में प्रतिभाग करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कर्मी गांव में 60 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू, पात्र लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
Ad Ad
Share on whatsapp