logo

बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 3285 स्वयं सहायता समूह गठित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित योजनाओं के तहत अब तक 12 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। जिले में 3285 स्वयं सहायता समूहों और 26 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) का गठन किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) की समीक्षा करते हुए महिला समूहों की आय बढ़ाने तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार, उद्यम स्थापना और उत्पादों के विपणन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी सीएलएफ की बैलेंसशीट और उनकी गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर कार्य करने वाली 10 महिलाओं को चिह्नित कर एक्सपोजर विजिट कराने को कहा, ताकि वे अन्य क्षेत्रों में संचालित सफल आजीविका गतिविधियों और उद्यमों का अनुभव प्राप्त कर सकें।

Share on whatsapp