logo

जौलजीबी मेले की सियासत गरमाई, भाजपा ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

खबर शेयर करें -

मंच से असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी, मर्यादित भाषा के प्रयोग की दी नसीहत

गरुड़। जौलजीबी मेले में शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब बागेश्वर जिले तक पहुंच गया है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर विरोध जताया था। इसके जवाब में सोमवार को गरुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारचूला विधायक हरीश धामी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाल दिवस पर वनाग्नि के खिलाफ जागरूकता रैली, 500 छात्र-छात्राओं ने दिया जंगल बचाने का संदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी पर जौलजीबी मेले के मंच से असंसदीय भाषा का प्रयोग करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने विधायक को सार्वजनिक मंचों पर मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की नसीहत दी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री पद की अपनी गरिमा और सम्मान है। विधायक हरीश धामी को मंच से इस तरह की असंसदीय भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार से नदारद रहे वन और पुलिस विभाग के अधिकारी, डीएम ने जताई नाराजगी

वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद डसीला ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का एक निर्धारित तरीका होता है। राजनीतिक मतभेदों को मर्यादा के दायरे में रहकर व्यक्त किया जाना चाहिए, लेकिन विधायक हरीश धामी ने इस मर्यादा का पालन नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के रमाड़ी में होटल और गेस्ट हाउस का फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपकरण मिले दुरुस्त

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर रोहित पांडे, मनोज रावल, ठाकुर मेहरा, रमेश जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जौलजीबी मेले से शुरू हुआ यह राजनीतिक विवाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp