logo

सहस्त्रधारा में बादल फटा,दो लोग लापता, कई दुकानें बही

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कारलीगाढ सहस्त्रधारा में भारी बारिश के चलते बादल फटने की घटना सामने आई है। जिला प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू और राहत अभियान शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभाली और रात में ही विभागों से समन्वय कर मौके पर रेस्क्यू टीमें भेजीं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

घटना में कुछ दुकानें बह गई हैं, लेकिन जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और IRS सिस्टम से जुड़े विभाग सक्रिय मोड में हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानवाधिकार संरक्षण व सुशासन पर जागरूकता कार्यक्रम, 40 लोगों ने सौंपे परिवाद

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून जिला प्रशासन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और क्लास 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, यशपाल आर्य ने गरुड़ में की तैयारी बैठक

वहीं भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है। टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है। मंदिर के पुजारी विपिन जोशी ने बताया कि, ‘सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी, कई जगहों पर नुकसान हुआ है।लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए। मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।’

Share on whatsapp