logo

कपकोट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद बागेश्वर पहुंचे वरुण चंदोला, यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

सड़क, स्वास्थ्य और पलायन के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे वरुण चंदोला

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सीए वरुण चंदोला के बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और चुनाव में मजबूती से जुटने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस, पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी

स्वागत से उत्साहित सीए वरुण चंदोला ने कहा कि वह क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

चंदोला ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जनता के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद से इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू हिंसा मामले में सास, जेठानी और ननद को राहत, सत्र न्यायालय ने खारिज की अपील

उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए आवाज बुलंद करना उनका मुख्य उद्देश्य है। वहीं, उनके स्वागत के दौरान मौजूद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में काम करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp