logo

इलाज का खर्च नहीं उठा सका बीमार युवक, 22 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में मातम

खबर शेयर करें -

दो साल से हार्ट ब्लॉकेज की बीमारी से था परेशान, आर्थिक तंगी के चलते उपचार में आ रही थी दिक्कत

बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र के ह्वील कुलवाड़ निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप पिछले करीब दो वर्षों से हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके उपचार में लगातार दिक्कतें आ रही थीं। मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र बलवीर राम मूल रूप से टिहरी का निवासी था और वर्तमान में गरुड़ क्षेत्र के ह्वील कुलवाड़ में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से परेशान था। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए हल्द्वानी, अल्मोड़ा, ऋषिकेश और श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर ले गए, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटियों ने लहराया परचम, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

परिजनों ने बताया कि परिवार उसकी बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच प्रदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया।

पांच भाइयों और दो बहनों में था प्रदीप

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के कथित बयान पर भड़का भाजयुमो, पुतला दहन कर जताया विरोध

मृतक के भाई बंशी राम ने बताया कि परिवार ने प्रदीप के उपचार के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुश्किलें बनी रहीं। परिवार उसकी मदद के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई।

प्रदीप की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना ने गंभीर बीमारी के उपचार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी उजागर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp