logo

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, चार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से नवाजा

खबर शेयर करें -

पीएसी मुख्यालय के डीआईजी मुकेश चौहान ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में किया सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला डीजीपी डिस्क

बागेश्वर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन बागेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह धूमधाम और गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 50 वाहन चालकों के चालान

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएसी मुख्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुकेश चौहान ने की। उन्होंने पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिक विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ ही अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस, पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी

समारोह में निरीक्षक नागरिक पुलिस सलाउद्दीन खांन को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया गया। वहीं अपर उपनिरीक्षक गुमान सिंह को दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) प्रदान किया गया।

इसके अलावा महिला मुख्य आरक्षी शकुन्तला को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क (सिल्वर) तथा आरक्षी सुरेश खाती को पुलिस विभाग में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क (सिल्वर) से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तिमलाबगड़ के पास 442 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp