logo

राजसेरा में दिनदहाड़े खेतों में घुसा गुलदार, मड़ाई छोड़ भागे किसान

खबर शेयर करें -

किसानों में दहशत, वन विभाग से नियमित गश्त और गुलदार को पकड़ने की मांग

गरुड़। राजसेरा में दिनदहाड़े गुलदार के खेतों में पहुंचने से किसानों में अफरातफरी मच गई। धान की मड़ाई में जुटे किसानों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद राजसेरा समेत आसपास के गांवों में गुलदार को लेकर दहशत का माहौल है। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त कराने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल कुमार के नामांकन पर विवाद, एबीवीपी बोली- उमेश शाही का निर्वाचन संवैधानिक

कत्यूर घाटी में इन दिनों खेतों में धान की मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। राजसेरा में माल्दे, सेलीहाट, नौघर समेत आसपास के गांवों के किसान खेतों में धान की मड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गुलदार खेतों के बीच पहुंच गया। गुलदार को देखते ही किसानों में हड़कंप मच गया और वे मड़ाई का काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  21 साल से दुर्गम विद्यालय में तैनाती, तबादला नहीं होने पर शिक्षक ने शुरू किया मौनव्रत

किसानों का कहना है कि दिन के समय गुलदार के आबादी और खेतों के बीच पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। धान की मड़ाई के दौरान बड़ी संख्या में किसान खेतों में मौजूद रहते हैं, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

माल्दे की ग्राम प्रधान कविता नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश नेगी और अन्य किसानों ने वन विभाग से राजसेरा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने तथा पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से निपटने को ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण

बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि राजसेरा में गुलदार आने की सूचना मिली है। क्षेत्र में वन कर्मियों की ओर से गश्त की जा रही है। उन्होंने किसानों से खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp