logo

अंकिता को श्रद्धांजलि देने से नहीं मिलेगा न्याय, सरकार बताए कथित वीआईपी कौन: हरीश ऐठानी

खबर शेयर करें -

कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय दिलाने की मांग

बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूर्व दर्जा मंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि अंकिता भंडारी को केवल श्रद्धांजलि देने से न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि सरकार को इस मामले में ठोस और निर्णायक कदम उठाने होंगे।

सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में ऐठानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर वह वीआईपी कौन था, जिसका नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया गया? जांच और साक्ष्यों से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी क्यों नहीं बनाया जा रहा है?

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने ग्राम जोलकांडे में वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कथित वीआईपी की पहचान और उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंकाओं की स्वतंत्र जांच हो और पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेले की सियासत गरमाई, भाजपा ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

ऐठानी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल चुनावी भाषणों और राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कांग्रेस इस लड़ाई में अंकिता के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

उन्होंने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या द्वारा पत्रकारों के सामने अंकिता भंडारी को लेकर की गई टिप्पणी को भी निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की गरिमा और परिवार की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp