*कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने ग्राम जोलकांडे में वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं और दिया सुरक्षा का भरोसा, आमजन को किया बढते अपराध से बचाव को जागरुक।*
*पुलिस अधीक्षक महोदय, बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर की बीट पुलिस टीम ने ग्राम जोलकांडे पहुंचकर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित* किया।
मुलाकात के दौरान पुलिस टीम ने *बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, अकेले रहने की स्थिति और उनकी दैनिक समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा साझा की गई समस्याओं को पुलिस ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।*
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व आमजनमानस को महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया:
*साइबर अपराध से बचाव: अनजान फोन कॉल, ओटीपी (OTP), लॉटरी के झांसे और बैंक से जुड़े किसी भी प्रकार के फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई।*
* *घरेलू एवं व्यक्तिगत सुरक्षा: अकेले रहने की स्थिति में किसी भी अजनबी को घर में प्रवेश न देने और अपने पास नजदीकी पुलिस चौकी व थाने का संपर्क नंबर सुरक्षित रखने को कहा गया।*
* *सत्यापन अनिवार्य: किसी भी घरेलू सहायक या किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन* अवश्य कराने की अपील की गई।
* *आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: किसी भी आकस्मिक स्थिति या सहायता के लिए तत्काल 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)* पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि बागेश्वर पुलिस हर समय उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस द्वारा भविष्य में भी समय-समय पर उनके घरों पर जाकर संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।







